Driver Cum Office Boy

Dr. Shambhunath Singh Research Foundation
Chaitganj, Varanasi
₹13,000 - ₹15,000 monthly

Fixed

₹13,000 - ₹15,000

Earning Potential

₹15,000

Field JobField Job
Full TimeFull Time
Any experienceAny experience
No English RequiredNo English Required

Job highlights

Urgently hiring

Urgently hiring

172 applicants

172 applicants

Job Description

पद: ड्राईवर एवं ऑफिस बॉय / Peon (MTS)

संस्था: डॉ. शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन (SRF) — एक NGO, वाराणसी

स्थान: सोनिया, वाराणसी

वेतन: ₹13,000 से 15, 000

रहना-खाना: चाहें तो कार्यालय में रहने एवं भोजन की व्यवस्था हो सकती है


काम क्या है

कार्यालय खोलना-बंद करना और सफाई · फाइल निकालना-रखना, फोटोकॉपी, डाक · मेहमानों को चाय, आगंतुकों की देखभाल · बैंक, डाकघर, सरकारी दफ्तर के काम · स्टेशनरी और सामान लाना · मरम्मत के लिए कारीगर बुलाना · प्रशिक्षण और कार्यक्रम में व्यवस्था · कभी-कभी भदोही-मिर्ज़ापुर जाना।


यह काम नहीं है: खाना बनाना, बर्तन, कपड़े, बाथरूम सफाई।


कैसा व्यक्ति चाहिए

8वीं पास (10वीं बेहतर) · हिंदी पढ़-लिख सके · साइकिल या दोपहिया चला सके · ईमानदार और समय का पक्का — क्योंकि आगंतुकों और सरकारी अधिकारियों से मिलना होगा।


ज़रूरी: आधार, दो रेफरेंस (एक पुराने मालिक का), पुलिस वेरिफिकेशन।

अनुभव: ज़रूरी नहीं। 3 माह परिवीक्षा।


कार्यक्षेत्र: कार्यालय सहयोग, अभिलेख प्रबंधन में सहायता, कार्यालय की स्वच्छता एवं रखरखाव, आतिथ्य, बाहरी कार्य (बैंक, डाकघर, शासकीय कार्यालय), तथा आवश्यकतानुसार भदोही एवं अन्य परियोजना स्थलों की यात्रा।



पदनाम: बहुउद्देशीय कर्मचारी / Multi-Tasking Staff (MTS)

कार्यस्थल: प्रधान कार्यालय, वाराणसी — तथा आवश्यकतानुसार भदोही एवं अन्य परियोजना स्थल


कार्यक्षेत्र


1. कार्यालय संचालन

कार्यालय समय पर खोलना एवं बंद करना; चाबियों की सुरक्षित अभिरक्षा; कार्यालय समय में उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग देना; बिजली, पंखे, उपकरण एवं ताले बंद करने की दैनिक जाँच।


1. स्वच्छता एवं रखरखाव

कार्यालय कक्षों, बरामदे, सीढ़ियों, प्रांगण एवं परिसर की नियमित सफाई; फर्नीचर, अलमारियों, कंप्यूटर मेज़ एवं पंखों की झाड़-पोंछ; पेयजल की व्यवस्था; कूड़े का समुचित निस्तारण; पौधों की देखभाल।


1. अभिलेख एवं दस्तावेज़ सहयोग

फाइलों को निकालना, यथास्थान वापस रखना तथा क्रम में बनाए रखना; फोटोकॉपी, स्कैनिंग, प्रिंटिंग, बाइंडिंग एवं लेमिनेशन; डाक एवं कूरियर की प्राप्ति, प्रविष्टि तथा प्रेषण; अभिलेख कक्ष की व्यवस्था एवं धूल-नमी से सुरक्षा।


1. आतिथ्य

आगंतुकों, दाताओं, शासकीय अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत; चाय-जलपान की व्यवस्था; बैठक कक्ष की तैयारी एवं बैठक के उपरांत व्यवस्था।


1. बाह्य कार्य

बैंक, डाकघर, कूरियर, शासकीय कार्यालय, जिला प्रशासन, चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यालय एवं सहयोगी संस्थाओं में दस्तावेज़ पहुँचाना एवं प्राप्त करना; बिजली, जल, दूरभाष एवं इंटरनेट बिलों का भुगतान; आवश्यक पत्राचार की भौतिक प्रस्तुति एवं पावती लाना।


1. सामग्री एवं भंडार

कार्यालय हेतु स्टेशनरी, सफाई सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का क्रय; बिल एवं पावती लेखा विभाग को सौंपना; भंडार रजिस्टर में प्रविष्टि हेतु सहयोग; प्राप्त सामग्री की गणना, भंडारण एवं वितरण।


1. अनुरक्षण समन्वय

विद्युत, नल, बढ़ईगीरी, रंगाई-पुताई एवं उपकरण मरम्मत हेतु कारीगर बुलाना, कार्य के समय उपस्थित रहना तथा कार्य पूर्ण होने की सूचना देना; जनरेटर, इन्वर्टर, वाटर प्यूरीफायर एवं अग्निशमन यंत्र की नियमित जाँच।


1. कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण सहयोग

प्रशिक्षण सत्रों, बैठकों, शिविरों एवं कार्यक्रमों हेतु स्थल की तैयारी; कुर्सी, मेज़, बैनर, प्रोजेक्टर एवं ध्वनि व्यवस्था लगाना; प्रतिभागियों हेतु सामग्री, जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था; कार्यक्रम के उपरांत सामग्री की वापसी एवं स्थल की व्यवस्था।


1. यात्रा एवं क्षेत्रीय सहयोग

आवश्यकतानुसार भदोही, मिर्ज़ापुर एवं अन्य परियोजना स्थलों की यात्रा; महासचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संस्थागत विकास, शासकीय एवं साझेदारी संबंधी कार्यों में सहयोग; सामग्री एवं दस्तावेज़ों का सुरक्षित परिवहन।


1. सुपुर्दगी एवं सामान्य सहयोग

कार्यालय की सामग्री एवं उपकरणों की सुरक्षित अभिरक्षा; वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए कार्यालय-संबंधी अन्य सहयोगात्मक कार्य, जो इस पदनाम की प्रकृति के अनुरूप हों।

Job role

Department
DepartmentAdmin / Back Office / Computer Operator
Role / Category
Role / CategoryOffice Help / Peon
Employment type
Employment typeFull Time
Shift
ShiftDay Shift

Job requirements

Experience
ExperienceAny experience
Education
Education10th or Below 10th
Skills
SkillsPeon activities, Clean windows, Driving, Office equipment maintenance, Vehicle repair, Restroom cleaning, Maintain office equipment, Dusting, Sweeping, Mopping, Trash removal, Pantry, Photocopying
English level
English levelNo English Required
Gender
GenderAny gender

About company

Name
NameDr. Shambhunath Singh Research Foundation
Address
AddressSRF - Dr. Shambhunath Singh Research Foundation, Naipokhari, Chetganj, Varanasi, Uttar Pradesh, India
Job posted by Dr. Shambhunath Singh Research Foundation

You can expect a minimum salary of 13,000 INR and can go up to 15,000 INR. The salary offered will depend on your skills, experience and performance in the interview.

The candidate should have completed 10th or Below 10th degree and people who have 0 to 31 years are eligible to apply for this job. You can apply for more jobs in Varanasi to get hired quickly.

The candidate should have No English Required skills and sound communication skills for this job.

Both Male and Female candidates can apply for this job.

No, it's not a work from home job and can't be done online. You can explore and apply for other work from home jobs in Varanasi at apna.

No work-related deposit needs to be made during your employment with the company.

Go to the apna app and apply for this job. Click on the apply button and call HR directly to schedule your interview.

The last date to apply for this job is 31 Aug 2026. For more details, download apna app and find Full Time jobs in Varanasi . Through apna, you can find jobs in 64 cities across India. Join NOW!